Site icon Lahar Chakra

Stock Market Hike: बाजार में दो दिन की तेजी से भरने लगा खजाना, निवेशकों की पूंजी नौ लाख करोड़ रुपये बढ़ी

New Delhi शेयर बाजार में दो दिन की तेजी से निवेशकों की संपत्ति नौ लाख करोड़ रुपये बढ़ गयी. तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 1,200.18 अंक यानी 1.48 प्रतिशत उछलकर सात महीने के उच्चस्तर 82,530.74 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 1,387.58 अंक तक चढ़ गया था.

दो दिनों में सेंसेक्स 1,382.52 अंक यानी 1.70 प्रतिशत चढ़ा है. इस तेजी के साथ, बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 9,08,725.11 करोड़ रुपये बढ़कर 4,40,19,512.13 करोड़ रुपये (5,140 अरब डॉलर) पर पहुंच गया.

Exit mobile version