Site icon Lahar Chakra

Stock Market: पश्चिम एशिया युद्ध शुरू होने के बाद से निवेशकों की संपत्ति 48.29 लाख करोड़ रुपये घटी

Best Multibagger Stock

Mumbai. पश्चिम एशिया युद्ध के 28 फरवरी को शुरू होने के बाद से शेयर बाजार के निवेशकों की संपत्ति में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 10.56 प्रतिशत नीचे आ गया है।
इस अवधि में बीएसई का सेंसेक्स 8,590.8 अंक यानी 10.56 प्रतिशत गिरा, जबकि एनएसई का निफ्टी 2,666 अंक या 10.58 प्रतिशत नीचे आया।

युद्ध शुरू होने के बाद से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में 48.29 लाख करोड़ रुपये की गिरावट दर्ज हुई और यह 415 लाख करोड़ रुपये पर आ गया है। सोमवार को सेंसेक्स 1,836.57 अंक या 2.46 प्रतिशत गिरकर 72,696.39 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 601.85 अंक या 2.60 प्रतिशत टूटकर 22,512.65 पर बंद हुआ।

Exit mobile version