Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: नयी नीलामी प्रणाली की शुरुआत के बीच शेयर बाजार में मिला-जुला रुख, Sensex चढ़ा, मुनाफे में चल रहे टाटा स्टील के शेयर

Mumbai. वायदा एवं विकल्प (एफएंडओ) अनुबंध वाले शेयर के लिए नयी नीलामी प्रणाली लागू होने के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में मिला-जुला रुख रहा। शेयर बाजार के नकद खंड में ‘क्लोजिंग ऑक्शन सेशन’ (सीएएस) सोमवार से लागू हो गया। इसके तहत पात्र शेयर के बंद भाव तय करने के लिए नयी नीलामी-आधारित प्रणाली शुरू की गई है। इसका उद्देश्य मूल्य खोज प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी एवं मजबूत बनाना है।

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 97 अंक चढ़कर 78,736.20 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 173.95 अंक टूटकर 24,600.35 अंक पर रहा। सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। वहीं, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी बैंक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर नुकसान में रहे।

नये नीलामी तंत्र के लागू होने के बाद सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी के बंद होने के स्तरों में असामान्य अंतर देखने को मिला।

Exit mobile version