Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी बरकरार, सेंसेक्स 271.61 अंक चढ़ा

Mumbai. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। घरेलू बाजारों में लगातार चौथे सत्र में तेजी जारी रही। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 271.61 अंक चढ़कर 77,080.09 अंक पर जबकि 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 55.35 अंक की बढ़त के साथ 24,044.50 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से ट्रेंट, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचसीएल टेक और इटर्नल के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयर में गिरावट रही। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने 749.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। सेंसेक्स मंगलवार को 544.15 अंक और निफ्टी 135.25 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Exit mobile version