
Mumbai सेंसेक्स और निफ्टी में शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 545.89 अंक उछलकर 78,048.01 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 173.85 अंक चढ़कर 24,346.90 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, टेक म हिंद्रा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। वहीं महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर नुकसान में रहे।
सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 579.48 अंक और निफ्टी 169.85 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
