Site icon Lahar Chakra

Stock Market Review: शेयर बाजार में तेजी की वजह से Sensex की शीर्ष 10 में से 8 कंपनियों का Market Cap ₹1.69 लाख करोड़ बढ़ा, जानें अगले हफ्ते कैसा रहेगा बाजार?

Best Multibagger Stock

New Delhi.सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ का बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,69,506.83 करोड़ रुपये बढ़ गया। शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच बजाज फाइनेंस सबसे ज्यादा लाभ में रही.पिछले सप्ताह, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेकस 1,193.94 अंक या 1.47 प्रतिशत चढ़ गया. शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस), भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), इन्फोसिस और बजाज फाइनेंस को लाभ हुआ. वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और एलआईसी के मूल्यांकन में गिरावट आई.

शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा.

मुद्रास्फीति के आंकड़ों से तय होगी बाजार की दिशा
स्थानीय शेयर बाजारों की दिशा इस सप्ताह फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के नतीजों और थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति (डब्ल्यूपीआई) के आंकड़ों से तय होगी. विश्लेषकों ने यह राय जताई है. विश्लेषकों का कहना है कि अमेरिका-भारत व्यापार मोर्चे पर आगे कोई भी घटनाक्रम भी शेयर बाजार के रुख को प्रभावित करेगा.

Exit mobile version