Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Stock Market: Sensex 824 अंक टूटकर सात माह के निचले स्तर पर, Nifty 263 अंक टूटा, Tata Steel and Tata Motors के शेयर में गिरावट, जानें कौन लाभ में रहा
    Headlines

    Stock Market: Sensex 824 अंक टूटकर सात माह के निचले स्तर पर, Nifty 263 अंक टूटा, Tata Steel and Tata Motors के शेयर में गिरावट, जानें कौन लाभ में रहा

    News DeskBy News DeskJanuary 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Mumbai. कमजोर वैश्विक रुझानों के बीच सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और पेट्रोलियम एवं गैस शेयरों में भारी बिकवाली के बीच प्रमुख शेयर सूचकांक बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 824 अंक से अधिक टूटकर सात माह के निचले स्तर पर आ गया. कमजोरी के रुख के बीच 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 824.29 अंक या 1.08 प्रतिशत गिरकर 75,366.17 पर बंद हुआ. सेंसेक्स के 23 शेयर गिरावट के साथ और सात शेयर बढ़त के साथ बंद हुए. दिन के कारोबार में सेंसेक्स 75,925.72 के ऊपरी और 75,267.59 के निचले स्तर के बीच घूमता रहा.

    दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 263.05 अंक या 1.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,829.15 अंक पर बंद हुआ. निफ्टी छह जून, 2024 के बाद पहली बार 23,000 अंक के स्तर से नीचे आया है. आईटी, दूरसंचार, उपयोगिता, बिजली, टिकाऊ उपभोक्ता टिकाऊ सामान, तेल और गैस तथा स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट हुई. अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता के कारण निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रवासियों के मुद्दे पर कोलंबिया पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा की है. हालांकि, कोलंबिया के निर्वासित प्रवासियों को वापस लेने पर सहमत होने के बाद इस निर्णय को उलट दिया गया.

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    गौरतलब है कि कोलंबिया अमेरिका का एक करीबी सहयोगी है. सेंसेक्स के शेयरों में एचसीएल टेक में सबसे अधिक 4.49 प्रतिशत की गिरावट आई. इसके अलावा जोमैटो, टेक महिंद्रा, पावरग्रिड, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल के शेयरों में भी उल्लेखनीय गिरावट आई.

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एमएंडएम, एसबीआई और एलएंडटी के शेयर लाभ में रहे. एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान का निक्की गिरकर बंद हुए. यूरोपीय बाजारों में भी शुरुआती सत्र में गिरावट दर्ज की गई. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 2,758.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे.
    वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.22 प्रतिशत बढ़कर 78.67 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    know who made a profit Nifty fell 263 points Stock Market: Sensex fell 824 points to a seven-month low Tata Steel and Tata Motors shares fell
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026
    Recent Post

    Seraikela Kharsawan News :कम मैपिंग वाले मतदान केंद्र पर विशेष शिविर, मतदाता सूची की शत-प्रतिशत मैपिंग का निर्देश

    June 1, 2026

    South East Central Railway :बिलासपुर-यलहंका(बेंगलुरु)–बिलासपुर के मध्य 05-05 फेरों के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन 

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर जोर, उपायुक्त राजीव रंजन ने जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की

    June 1, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :सदर और एमजीएम अस्पताल में दो मौतों पर भड़की विधायक पूर्णिमा साहू, उच्चस्तरीय जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग

    June 1, 2026

    Jamshedpur News :पूर्वी सिंहभूम में वैध बालू उठाव शुरू, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group