Site icon Lahar Chakra

Stock Market: Sensex शुरुआती कारोबार में 700 अंक से अधिक उछला, Nifty 26,000 के स्तर पर पहुंचा

Mumbai. भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बढ़ती उम्मीद के बीच गुरुवार को सेंसेक्स और निफ्टी में शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 734.36 अंक चढ़कर 85,160.70 अंक पर और एनएसई निफ्टी 198.3 अंक की बढ़त के साथ 26,066.90 अंक पर पहुंच गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, एक्सिस बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाभ में रहे. हालांकि, इटर्नल और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में रहे.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 96.72 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर बुधवार को शेयर बाजार बंद रहे. मंगलवार को एक घंटे के विशेष मुहूर्त कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 62.97 अंक या 0.07 प्रतिशत चढ़कर 84,426.34 अंक पर और निफ्टी 25.45 अंक या 0.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,868.60 अंक पर बंद हुआ था.

Exit mobile version