
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स और निफ्टी बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त में रहे। हालांकि, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ब्याज दर बढ़ोतरी और आगे भी दरें बढ़ाने के संकेतों के बाद बाजार में सतर्कता बनी रही।
विदेशी पूंजी की निकासी और एशियाई बाजारों में कमजोर रुख ने भी शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजार की बढ़त को सीमित किया।
बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 86.49 अंक चढ़कर 74,422.94 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 50.1 अंक की बढ़त के साथ 23,267.70 अंक पर रहा।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इटर्नल, बजाज फाइनेंस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फिनसर्व और इंटरग्लोब एविएशन के शेयर बढ़त में रहे। वहीं एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस और टेक महिंद्रा के शेयर गिरावट में रहे। सेंसेक्स बुधवार को 332.63 अंक और निफ्टी 99 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।
