Site icon Lahar Chakra

Stock Market: शेयर बाजार में तेजी; Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

Mumbai. वैश्विक बाजारों में तेजी के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 376.89 अंक चढ़कर 83,836.04 अंक पर और एनएसई निफ्टी 81.5 अंक की बढ़त के साथ 25,679.15 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एशियन पेंट्स के शेयर में 4.50 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई. महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, भारतीय स्टेट बैंक, अदाणी पोर्ट्स, ट्रेंट और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर भी लाभ में रहे. हालांकि पावर ग्रिड, इटर्नल, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक के शेयर नुकसान में रहे.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,067.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 1,202.90 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे. गुरु नानक जयंती के अवसर पर बुधवार को शेयर बाजार बंद थे.

Exit mobile version