Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: तेल की कीमतों में गिरावट से शेयर बाजार में तेजी, Sensex सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 400 अंक से अधिक चढ़ा

Mumbai. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और एशियाई शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 440.23 अंक चढ़कर 77,435.76 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 137.80 अंक की बढ़त के साथ 24,147.60 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारतीय स्टेट बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर में सबसे अधिक तेजी रही। वहीं, पावर ग्रिड कॉरपोरेशन, टाइटन, इन्फोसिस और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर नुकसान में रहे। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 790.54 अंक और एनएसई निफ्टी 197.55 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Exit mobile version