Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार चढ़ा, जानें कंपनियों के शेयर का हाल

Mumbai. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। विदेशी निवेशकों की ताजा लिवाली ने भी घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख को मजबूती दी। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 281.40 अंक चढ़कर 78,051.03 अंक पर, जबकि एनएसई निफ्टी 74.60 अंक की बढ़त के साथ 24,347.05 अंक पर रहा।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक के शेयर सबसे अधिक बढ़त में रहे। वहीं, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फिनसर्व, पावर ग्रिड और आईटीसी के शेयर नुकसान में रहे। सेंसेक्स शुक्रवार को 261.79 अंक और निफ्टी 95.15 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ था।

Exit mobile version