
Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों तथा अनिश्चितता ने निवेशकों की धारणा पर असर डाला। साथ ही विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी ने भी बाजारों को कमजोर किया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 525.44 अंक टूटकर 75,489.84 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 164.5 अंक फिसलकर 23,651.35 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स और बजाज फिनसर्व के शेयर नुकसान में रहे। वहीं भारती एयरटेल और एनटीपीसी के शेयर में तेजी दर्ज की गई। सेंसेक्स सोमवार को 1.70 प्रतिशत और निफ्टी 1.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।
