Site icon Lahar Chakra

Share Bazar: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से शेयर बाजार गिरा, सेंसेक्स,निफ्टी में गिरावट

Mumbai. पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल से सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 230.95 अंक टूटकर 76,521.02 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 57.15 अंक फिसलकर 23,937 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से इन्फोसिस, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं, ट्रेंट और इटर्नल के शेयर में तेजी रही।

अमेरिकी शेयर बाजार बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.27 प्रतिशत की तेजी के साथ 96.20 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

Exit mobile version