Site icon Lahar Chakra

Stock Market: गणेश चतुर्थी की छुट्टी के बाद खुले शेयर बाजार, Sensex और Nifty में शुरुआती कारोबार में गिरावट, अमेरिकी टैरिफ का दिखा दबाव

Mumbai. सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिका के रूसी तेल खरीद को लेकर भारत पर लगाए गए 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क के लागू होने से घरेलू बाजारों पर दबाव बढ़ा. भारत पर अब कुल 50 प्रतिशत अमेरिकी शुल्क लगा है. इसके अलावा विदेशी पूंजी की निकासी ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया.

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 508.16 अंक की गिरावट के साथ 80,278.38 अंक पर और एनएसई निफ्टी 157.35 अंक फिसलकर 24,554.70 अंक पर आ गया. सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एचसीएल टेक, एचडीएफसी बैंक, पावर ग्रिड, सन फार्मा, एनटीपीसी और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर नुकसान में रहे. हालांकि इटर्नल (पूर्व में जोमैटो), एशियन पेंट्स, टाइटन, मारुति और लार्सन एंड टुब्रो के शेयर में बढ़त दर्ज की गई.

अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे. गणेश चतुर्थी के अवसर पर बुधवार को शेयर और विदेशी मुद्रा बाजार बंद थे.

Exit mobile version