Site icon Lahar Chakra

Stock Market: शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 700 अंक उछला, निफ्टी में भी बढ़त, जानें प्रमुख कंपनियों के शेयर का हाल?

Mumbai. रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी और विदेशी निवेशकों की लिवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में बढ़त के साथ खुले. वैश्विक बाजारों में जोरदार तेजी से भी स्थानीय बाजारों को समर्थन मिला. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 704.37 अंक बढ़कर 84,656.56 पर पहुंच गया.

दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 216.35 अंक बढ़कर 25,926.20 पर था. सेंसेक्स की कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस और बजाज फिनसर्व में उल्लेखनीय बढ़त हुई. दूसरी ओर आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, ट्रेंट और टाटा स्टील लाल निशान में थे. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 308.98 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Exit mobile version