Site icon Lahar Chakra

Stock Market: शेयर बाजारों में तेजी, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, और टाइटन के शेयर में सबसे अधिक बढ़त दर्ज, ये नुकसान में चल रहे?

Mumbai. वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के बीच पिछले सप्ताह तेज गिरावट दर्ज करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 255.46 अंक चढ़कर 80,681.92 अंक पर और एनएसई निफ्टी 89.05 अंक की बढ़त के साथ 24,743.75 अंक पर पहुंच गया.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, इटर्नल, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में सबसे अधिक बढ़त दर्ज की गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक्सिस बैंक, लार्सन एंड टुब्रो और भारती एयरटेल के शेयर नुकसान में रहे.

Exit mobile version