Site icon Lahar Chakra

Stock Market: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 148 अंक फिसला, Nifty भी लुढ़का

Mumbai. विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक में बिकवाली के बीच बृहस्पतिवार को स्थानीय शेयर बाजार बेहद उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में गिरकर बंद हुए. सेंसेक्स में 148 अंक की गिरावट रही जबकि निफ्टी 88 अंक नीचे आ गया. बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 148.14 अंक यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,311.01 अंक पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान इसने 83,846.35 के उच्चतम और 83,237.65 के निम्नतम स्तर को छुआ. एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 87.95 अंक यानी 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,509.70 अंक पर बंद हुआ.

यह मानक सूचकांकों में गिरावट का लगातार दूसरा दिन रहा. मंगलवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी में खासी गिरावट आई थी. बुधवार को बाजार ‘गुरु नानक जयंती’ पर बंद रहे थे. बृहस्पतिवार को सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से पावर ग्रिड, इटर्नल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, बजाज फाइनेंस, आईसीआईसीआई बैंक और एनटीपीसी में प्रमुख रूप से गिरावट दर्ज की गई. इसके उलट, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई

Exit mobile version