Site icon Lahar Chakra

Stock Market: शेयर बाजार ने शुरुआती बढ़त गंवाई, Sensex 158 अंक चढ़ा, Tata Steel समेत मेटल व बैंकिंग के शेयर लाभ में.रहे

Mumbai.ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम की खबरों के बीच मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से स्थानीय शेयर बाजार ने मंगलवार को अपना अधिकांश शुरुआती लाभ गंवा दिया और अंत में सेंसेक्स 158 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ. निफ्टी में भी 72 अंक का लाभ रहा. युद्धविराम की खबरों से पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और कच्चे तेल की कीमतें घटने की उम्मीद में शुरुआती कारोबार में जबर्दस्त उछाल देखा गया। इस लिवाली के दौर में सेंसेक्स एक समय 1,121.37 अंक यानी 1.36 प्रतिशत उछलकर 83,018.16 अंक तक पहुंच गया था. हालांकि, दोपहर आने तक युद्धविराम के उल्लंघन की खबरें आने से बाजार ने इस बड़ी बढ़त को काफी हद तक गंवा दिया. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 158.32 अंक यानी 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,055.11 अंक पर बंद हुआ.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के सूचकांक निफ्टी का भी कारोबार उतार-चढ़ाव से भरा रहा. एक समय निफ्टी 25,317.70 अंक तक पहुंच गया था लेकिन कारोबार के अंत में यह सिर्फ 72.45 अंक यानी 0.29 प्रतिशत तेजी के साथ 25,044.35 अंक पर बंद हुआ.

सेंसेक्स की कंपनियों में अदाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और टाइटन के शेयर बढ़त के साथ बंद हुए.इसके उलट पावर ग्रिड, ट्रेंट, एनटीपीसी, मारुति, एचसीएल टेक और भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों में गिरावट का रुख रहा.
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 1,874.38 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की थी. जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआीआई) ने 5,591.77 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे थे.सोमवार को बीएसई सेंसक्स 511.38 अंक गिरकर 81,896.79 अंक पर और एनएसई निफ्टी 140.50 अंक के नुकसान के साथ 24,971.90 अंक पर रहा था.

Exit mobile version