Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Stock Market: शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला जारी, विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने से सेंसेक्स 528 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नुकसान में, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टीसीएस के शेयर गिरे
Headlines

Stock Market: शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला जारी, विदेशी पूंजी की निकासी जारी रहने से सेंसेक्स 528 अंक लुढ़का, निफ्टी भी नुकसान में, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टीसीएस के शेयर गिरे

News DeskBy News DeskJanuary 10, 2025
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Mumbai. स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट का सिलसिला बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा और प्रमुख मानक सूचकांक बीएसई सेंसेक्स 528 अंक लुढ़क गया. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 162 अंक के नुकसान में रहा. कारोबारियों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी जारी रहने के बीच एचडीएफसी बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी प्रमुख कंपनियों के शेयरों में बिकवाली से बाजार नीचे आया. निवेशक कंपनियों के तिमाही परिणाम को लेकर असमंजस में हैं, जिससे बिकवाली तेज हुई. इसके अलावा, चीन में बेहद कम मुद्रास्फीति का आंकड़ा खराब मांग का संकेत है.

सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस का दिसंबर तिमाही का परिणाम बृहस्पतिवार को बाजार बंद होने के बाद आया. कंपनी का चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही का शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 11.95 प्रतिशत बढ़कर 12,380 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 528.28 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,000 अंक के स्तर से नीचे 77,620.21 अंक पर आ गया. कारोबार के दौरान एक समय यह 605.57 अंक तक टूट गया था.

Amul Price Hike: दिवाली से पहले अमूल के घी और मक्खन हुए महंगे, अब बटर पैक और घी पाउच पर खर्च करने होंगे 40 रुपये तक एक्स्ट्रा

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 162.45 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,526.50 अंक पर बंद हुआ. सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से टाटा स्टील, जोमैटो, लॉर्सन एंड टुब्रो, टाटा मोटर्स, अदाणी पोर्ट्स, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एचडीएफसी बैंक और एनटीपीसी प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं. दूसरी तरफ लाभ में रहने वाले शेयरों में नेस्ले, हिंदुस्तान यूनिलीवर, महिंद्रा एंड महिंद्रा, कोटक महिंद्रा बैंक, एशियन पेंट्स और भारती एयरटेल शामिल हैं. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,362.18 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे. यूरोप के बाजारों में मिला-जुला रुख रहा. अमेरिका में ज्यादातर बाजार बुधवार को बढ़त में रहे थे. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.05 डॉलर प्रति बैरल रहा. बीएसई सेंसेक्स में बुधवार को 50.62 अंक की गिरावट आई थी, जबकि एनएसई निफ्टी 18.95 अंक के नुकसान में रहा था.

Arjun Munda: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में हुए शामिल, बोले- लोकतंत्र को कमजोर कर रही व अराजकता को बढ़ावा दे रही कांग्रेस

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Amul Price Hike: दिवाली से पहले अमूल के घी और मक्खन हुए महंगे, अब बटर पैक और घी पाउच पर खर्च करने होंगे 40 रुपये तक एक्स्ट्रा

November 5, 2026

Arjun Munda: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में हुए शामिल, बोले- लोकतंत्र को कमजोर कर रही व अराजकता को बढ़ावा दे रही कांग्रेस

November 5, 2026

America Election Result: अमेरिका में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार, डेमोक्रेट्स ने दोनों सदनों पर जमाया कब्जा

November 5, 2026
Recent Post

Amul Price Hike: दिवाली से पहले अमूल के घी और मक्खन हुए महंगे, अब बटर पैक और घी पाउच पर खर्च करने होंगे 40 रुपये तक एक्स्ट्रा

November 5, 2026

Arjun Munda: पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ मार्च में हुए शामिल, बोले- लोकतंत्र को कमजोर कर रही व अराजकता को बढ़ावा दे रही कांग्रेस

November 5, 2026

America Election Result: अमेरिका में ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को करारी हार, डेमोक्रेट्स ने दोनों सदनों पर जमाया कब्जा

November 5, 2026

Saraikela: चांडिल के नीमडीह में अवैध गिट्टी लदा हाईवा जब्त, 700 सीएफटी से अधिक स्टोन चिप्स बरामद, वाहन जब्त कर दर्ज किया मामला

November 5, 2026

Champai Soren: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन बोले-एसआईआर पारदर्शी प्रक्रिया, देश में राजनीतिक अस्थिरता पैदा करने की कोशिश कर रही कांग्रेस

November 5, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group