Site icon Lahar Chakra

Stock Market Today: Nifty 50 और BSE Sensex में गिरावट, IT शेयरों पर H-1B वीजा फीस का असर

Mumbai. घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एच-1बी वीजा शुल्क को प्रति कर्मचारी 1,00,000 डॉलर करने के फैसले को लेकर चिंताओं के बीच आईटी कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई. बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 475.16 अंक की गिरावट के साथ 82,151.07 अंक पर और एनएसई निफ्टी 88.95 अंक फिसलकर 25,238.10 अंक पर आ गया.

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, एचसीएल टेक और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयर 3.88 से 2.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं. सन फार्मा, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सिस बैंक और टाटा स्टील के शेयर भी नुकसान में रहे. हालांकि अदाणी पोर्ट्स, इटर्नल, ट्रेंट और बजाज फाइनेंस के शेयर बढ़त में रहे. शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 390.74 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

Exit mobile version