
New Delhi. वैश्विक बाजारों में मजबूती के बीच सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलवार को शुरुआती गिरावट से उबरते हुए बढ़त दर्ज की। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 417.68 अंक टूटकर 81,120.02 अंक पर जबकि एनएसई निफ्टी 111.1 अंक फिसलकर 24,937.55 अंक पर रहा। कुछ ही समय बाद हालांकि दोनों बाजारों में तेजी आई और वे सकारात्मक दायरे में कारोबार करने लगे। सेंसेक्स 298.06 अंक चढ़कर 81,814.74 अंक पर जबकि निफ्टी 91.85 अंक की बढ़त के साथ 25,151.15 अंक पर पहुंच गया।
सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से एक्सिस बैंक, अदाणी पोर्ट्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा स्टील, एनटीपीसी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और टेक महिंद्रा के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे।
तिमाही परिणामों के बाद एक्सिस बैंक के शेयर में चार प्रतिशत से अधिक की तेजी आई। हालांकि, कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर चार प्रतिशत से अधिक टूटा। महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी नुकसान में रहे। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को मुद्रा और शेयर बाजार बंद थे।
