Site icon Lahar Chakra

Stock Market Today: शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेंसेक्स 385.82 अंक टूटा, टाटा स्टील के शेयर में तेजी

Mumbai. घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बुधवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। भू-राजनीतिक तनाव बढ़ने, वैश्विक बाजारों में कमजोरी और विदेशी पूंजी की लगातार निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 385.82 अंक टूटकर 81,794.65 अंक जबकि एनएसई निफ्टी 91.5 अंक फिसलकर 25,141 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक और इन्फोसिस के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे। वहीं इटर्नल, सन फार्मा, इंटरग्लोब एविएशन और टाटा स्टील के शेयर में तेजी रही।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,938.33 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 3,665.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Exit mobile version