Site icon Lahar Chakra

अब झारखंड में सड़कों पर ZEN-Z, JPSC और JSSC की परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर रांची में छात्रों का आंदोलन

Ranchi. रांची में छात्रों ने बुधवार को जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से अल्बर्ट चौक तक मार्च निकाला। छात्रों ने जेपीएससी और जेएसएससी की परीक्षा में अनियमितताओं का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षाएं निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित नहीं की जा रही हैं। ऐसे में वे अब 14वीं जेपीएससी परीक्षा रद्द करने और नए परीक्षा आयोजित करने की मांग कर रहे हैं।भाजपा झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता अशोक बड़ाईक ने कांग्रेस पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि छात्रों के हितों की बात करने से पहले कांग्रेस को झारखंड के लाखों युवाओं को जवाब देना चाहिए कि जेपीएससी-जेएसएससी में हुई अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर उसने आज तक एक शब्द भी क्यों नहीं बोला? ब्लैकलिस्टेड कंपनी से परीक्षा कराने का निर्णय किसके इशारे पर लिया गया? अपनी ही सरकार से इस गंभीर मामले में उसने कभी जवाब क्यों नहीं मांगा।

Exit mobile version