
Jamshedpur. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो सोमवार को शहर आ रहे हैं. दलमा हिल टॉप में आयोजित पार्टी के कोल्हान स्तरीय पदाधिकारियों के सम्मेलन सह संवाद में शामिल होंगे. आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को आजसू पार्टी जिला समिति की बैठक पार्टी केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह के आवासीय कार्यालय सिदगोड़ा जमशेदपुर में हुई. बैठक की अध्यक्षता करते हुए आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि संगठन विस्तार को लेकर पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो संगठन विस्तार के लिए कोल्हान के सभी पदाधिकारियों संग संवाद स्थापित कर दिशा निर्देश देंगे.
केंद्रीय सचिव चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि पूर्वी सिंहभूम जिला समिति के सभी केंद्रीय और जिला पदाधिकारी पूरी एकजुटता के साथ कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. केंद्रीय अध्यक्ष का जो भी सांगठिक विषयों पर दिशा निर्देश मिलेगा.
