Site icon Lahar Chakra

Super Cup: एफसी गोवा ने जमशेदपुर एफसी को हराकर सुपर कप का खिताब जीता

Bhuvaneshvar. एफसी गोवा सुपर कप फुटबॉल खिताब दो बार जीतने वाली पहली टीम बन गई जिसने शनिवार को फाइनल में जमशेदपुर एफसी को 3 . 0 से हराकर एएफसी चैम्पियंस लीग दो के प्रारंभिक चरण में भी जगह बना ली . गोवा की टीम के लिये बोरजा हेरेरा ने 23वें और 51वें मिनट में गोल दागे जबकि तीसरा गोल देजान द्राजिक ने 72वें मिनट में किया. एफसी गोवा ने इससे पहले 2019 में सुपर कप जीता था . अब चार साल बाद टीम एएफसी चैम्पियंस लीग दो में लौटेगी . इससे पहले उसने 2021 एएफसी चैम्पियंस लीग ग्रुप चरण में खेला था .

Exit mobile version