Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»National»Supreme Court ने आदिवासी समुदाय के स्वास्थ्य में सुधार को लेकर केंद्र और जनजाति आयोग को भेजा नोटिस, मांगा जवाब
    National

    Supreme Court ने आदिवासी समुदाय के स्वास्थ्य में सुधार को लेकर केंद्र और जनजाति आयोग को भेजा नोटिस, मांगा जवाब

    News DeskBy News DeskFebruary 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. Supreme Court ने देश में जनजातीय आबादी के स्वास्थ्य में सुधार के उपाय करने के अनुरोध संबंधी याचिका पर शुक्रवार को केंद्र और अन्य से जवाब मांगा. न्यायमूर्ति बी आर गवई एवं न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने मामले की सुनवाई के लिए सहमति जताते हुए केंद्र और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग को नोटिस जारी कर याचिका पर जवाब मांगा. पीठ ने गैर सरकारी संगठन ‘महान ट्रस्ट’ के अध्यक्ष डॉ. आशीष सातव सहित दो याचिकाकर्ताओं की याचिका पर चार सप्ताह बाद सुनवाई निर्धारित की.

    अधिवक्ता रानू पुरोहित के मार्फत दायर याचिका में कहा गया है कि एनजीओ महाराष्ट्र के मेलघाट क्षेत्र में आदिवासी समुदायों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है. इसमें कहा गया है कि ट्रस्ट ने आदिवासी आबादी के समक्ष पेश आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं का बारीकी से अवलोकन किया है और उन्हें दूर करने के लिए कुछ समाधान तलाशे हैं.

    याचिका में घर पर बच्चों की देखभाल, गंभीर कुपोषण के सामुदायिक प्रबंधन, आर्थिक रूप से उत्पादक आयु वर्ग की मृत्यु दर में कमी लाने से जुड़े कार्यक्रम और स्वास्थ्य क्षेत्र में सार्वजनिक निजी भागीदारी सहित अन्य उपायों के कार्यान्वयन का अनुरोध किया गया है.
    याचिका में कहा गया है, ‘‘महाराष्ट्र में इनमें से कई उपायों का कार्यान्वयन बंबई उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के कारण भी संभव हो पाया है, जिसने कई जनहित याचिकाओं और रिट याचिकाओं में आदिवासी कल्याण योजनाओं से संबंधित मुद्दों पर निर्देश जारी किए हैं…. याचिका में कहा गया है कि 2015 से 2023 तक राष्ट्रीय स्तर पर आदिवासी समुदायों की स्वास्थ्य स्थिति में सुधार के लिए ट्रस्ट और प्रतिवादी प्राधिकारों के अधिकारियों के बीच विभिन्न बैठकें और विचार-विमर्श हुए.

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    याचिका में कहा गया है, ‘‘याचिकाकर्ता ने इस संबंध में अपनी सिफारिशों पर विचार करने के लिए प्रतिवादियों को अभ्यावेदन भी दिया (महाराष्ट्र में लागू किए गए उपायों की तर्ज पर). हालांकि, इसपर कुछ भी नहीं किया गया. निर्देश जारी करने का अनुरोध करते हुए, याचिकाकर्ताओं ने अधिकारियों से देश भर में आदिवासी आबादी के स्वास्थ्य में सुधार के लिए उनकी सिफारिशों पर विचार करने और उन्हें उपयुक्त रूप से लागू करने का अनुरोध किया.

    याचिका में कहा गया है कि सातव द्वारा प्रस्तावित सिफारिशें मेलघाट और महाराष्ट्र के आदिवासी इलाकों में सफलतापूर्वक लागू की गई हैं तथा सभी आदिवासी समुदायों के कल्याण के लिए उन्हें देश भर में लागू किया जा सकता है. याचिका में कहा गया है, ‘‘याचिकाकर्ताओं ने उक्त सिफारिशों को लागू करने के लिए बार-बार विभिन्न सरकारी अधिकारियों से संपर्क किया, लेकिन कुछ नहीं किया गया.

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    जनजातीय क्षेत्रों के विकास के लिए निर्धारित धनराशि का उपयोग न किए जाने का दावा करते हुए, याचिका में आरोप लगाया गया कि कल्याणकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में सरकारी एजेंसियों के बीच समन्वय की कमी के परिणामस्वरूप लाभों का मनमाना और असमान वितरण हुआ, जिससे समानता के अधिकार और गरिमापूर्ण जीवन के अधिकार का हनन हुआ.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Center and Tribal Commission ent notice improvement in the health of tribal community sought reply Supreme Court
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Amit Shah: विद्यार्थी किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण हैं, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले

    July 26, 2026

    Protest Called Off: प्रधान के इस्तीफा और जेपी नड्डा से वार्ता के बाद CJP ने विरोध-प्रदर्शन खत्म करने की घोषणा की, घर लौटने लगे छात्र

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार, मेयर सुधा गुप्ता ने 3 नए अर्बन हेल्थ सेंटर खोलने की बनाई कार्ययोजना

    July 25, 2026
    Recent Post

    JAMSHEDPUR NEWS : 7 अगस्त को सिदगोड़ा में आजसू युवा का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस पर कदमा में होगा विशाल कार्यक्रम

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :मानगो के कुंवर बस्ती में आजसू यूथ का शक्ति प्रदर्शन, सैकड़ों युवाओं ने थामा पार्टी का दामन

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS; 25 साल पुरानी परंपरा में बदलाव: इस बार 21 नवंबर को होगी सरयू राय के आवास पर रामार्चा पूजा

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS ‘काव्य किरण’ के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में सजी कविता, गीत और ग़ज़लों की महफिल, कवियों ने बांधा समा

    July 26, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :बारीडीह में ‘धुन आर्ट एंड म्यूजिक’ का शुभारंभ, सरयू राय बोले- सुर-ताल का समन्वय जीवन में सफलता की पहचान

    July 26, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group