Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ अधिनियम की संवैधानिक वैधता पर केंद्र सरकार से सात दिन में मांगा जवाब केंद्रीय वक्फ परिषद और बोर्डों में नियुक्ति पर रोक
    Headlines

    Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ अधिनियम की संवैधानिक वैधता पर केंद्र सरकार से सात दिन में मांगा जवाब केंद्रीय वक्फ परिषद और बोर्डों में नियुक्ति पर रोक

    News DeskBy News DeskApril 17, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. सुप्रीम कोर्ट ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की संवैधानिक वैधता के खिलाफ दायर याचिकाओं पर जवाब देने के लिए केंद्र सरकार को बृहस्पतिवार को सात दिन का समय दिया. न्यायालय ने साथ ही यह भी कहा कि इस बीच केंद्रीय वक्फ परिषद और बोर्डों में कोई नियुक्ति नहीं होनी चाहिए. केंद्र सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया कि उन्हें कुछ दस्तावेजों के साथ प्रारंभिक जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाए, जिसके बाद अदालत ने उन्हें वक्त दिया.

    न्यायालय ने कहा कि मामले में इतनी सारी याचिकाओं पर विचार करना असंभव, केवल पांच पर ही सुनवाई होगी. याचिकाओं पर बृहस्पतिवार को सुनवाई के दूसरे दिन प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने कहा कि यदि किसी वक्फ संपत्ति का पंजीकरण 1995 के अधिनियम के तहत हुआ है तो उन संपत्तियों को नहीं छेड़ा जा सकता.

    वहीं, केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को आश्वासन दिया कि वह अगली सुनवाई तक ‘वक्फ बाय डीड’ और ‘वक्फ बाय यूजर’ को गैर-अधिसूचित नहीं करेगा. सुनवाई के बाद उच्चतम न्यायालय ने वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 की वैधता के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई के लिए पांच मई की तारीख तय की. केंद्र ने हाल ही में वक्फ (संशोधन) अधिनियम, 2025 को अधिसूचित किया था, जिसे दोनों सदनों में तीखी बहस के बाद संसद से पारित होने के पश्चात पांच अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मंजूरी मिल गई.

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    राज्यसभा में विधेयक के पक्ष में 128 और विरोध में 95 सदस्यों ने मत दिया। वहीं, लोकसभा में इसके पक्ष में 288 तथा विरोध में 232 वोट पड़े.इस तरह यह दोनों सदनों से पारित हो गया था.

    एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी), जमीयत उलमा-ए-हिंद, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक), कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी और मोहम्मद जावेद की याचिकाओं सहित 72 याचिकाएं अधिनियम की वैधता को चुनौती देने के लिए दायर की गई हैं.

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    केंद्र ने आठ अप्रैल को उच्चतम न्यायालय में एक ‘कैविएट’ दायर कर मामले में कोई भी आदेश पारित करने से पहले सुनवाई की अपील की थी. किसी पक्ष द्वारा उच्च न्यायालयों और उच्चतम न्यायालय में यह सुनिश्चित करने के लिए ‘कैविएट’ दायर की जाती है कि उसका पक्ष सुने बिना कोई आदेश पारित न किया जाए.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    ban on appointment in Central Waqf Council and Boards Central government Central Waqf Council and Boards Supreme Court Waqf Act
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026
    Recent Post

    Adityapur: आदित्यपुर से लापता तीन नाबालिग बच्चियां मिलीं, सभी पश्चिमी सिंहभूम से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

    July 16, 2026

    Jamshedpur: मानगो में 12 दुकानों में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने किया खुलासा. चार आरोपी गिरफ्तार, सामान भी बरामद किया

    July 16, 2026

    Rail Ticket Booking: IRCTC की वेबसाइट का Beta Rollout शुरू, कैप्चा, पॉप-अप खत्म, अब सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता एक साथ देख सकेंगे

    July 16, 2026

    Railway: चाकुलिया-बुरामारा नई लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में जुटा दक्षिण पूर्व रेलवे

    July 16, 2026

    Cabinet Dicision राजखरसावां और डांगुआपोसी के बीच चौथी लाइन परियोजना को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group