Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Suraj Murder Case: जमशेदपुर पुलिस ने सूरज हत्याकांड का 24 घंटे में किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, एसएसपी ने खुद बतायी कैसे व क्यों की गयी हत्या?
    Crime

    Suraj Murder Case: जमशेदपुर पुलिस ने सूरज हत्याकांड का 24 घंटे में किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, एसएसपी ने खुद बतायी कैसे व क्यों की गयी हत्या?

    News DeskBy News DeskJanuary 3, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. परसुडीह ग्वाला बस्ती निवासी सूरज प्रमाणिक की हत्या के मामले में जमशेदपुर पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया. इस हात्याकांड में अब तक तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, तीन जिंदा गोली, स्कूटी और दो मोबाइल जब्त किये गये हैं. शुक्रवार को एसएसपी किशोर कौशल ने संवाददाता सम्मेलन कर बताया कि दोनों के बीच पूर्व से विवाद था. हत्या के दो दिन पूर्व सूरज प्रमाणिक ने मनोज के घर जाकर धमकी भी दी थी. पूर्व में मनोज ने सूरज प्रमाणिक की आंख खराब कर दी थी. इसके बाद वर्ष 2017 में सूरज प्रमाणिक ने मनोज जायसवाल की पिटायी कर दी थी, जिसमें सूरज प्रमाणिक जेल गया था.

    सूरज की हत्या में सोनारी के मनोज जायसवाल, पिंटू सिंह उर्फ प्रकाश कुमार सिंह और सोनारी निर्मल बस्ती निवासी विकास सिंह उर्फ हेते को गिरफ्तार किया गया है. सूरज द्वारा जान मारने की धमकी देने के बाद पिंटू और मनोज जायसवाल ने उसकी हत्या की योजना बनायी. इसके लिए उसने विकास सिंह उर्फ हेते से हथियार लिया. गुरुवार को स्कूटी से मनोज जायसवाल घर से अकेले निकला, रास्ते में पिंटू सिंह को स्कूटी पर बैठाया. फिर घटनास्थल पर पहुंचे. घटनास्थल पर पिंटू और सूरज प्रमाणिक के बीच गाली- गलौज हुआ.

    इसी बीच मनोज जायसवाल ने सूरज को गोली मार दी. पुलिस ने मनोज जायसवाल और पिंटू सिंह को मरीन ड्राइव में गिरफ्तार किया. उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल बरामद की गयी. पूछताछ में मनोज ने बताया कि उक्त पिस्तौल उसने विकास सिंह उर्फ हेते से ली थी. एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार विकास सिंह उर्फ हेते शातिर बदमाश है. उसपर कई केस दर्ज हैं. हालांकि आरोपी मनोज जायसवाल और पिंटू सिंह के खिलाफ पूर्व में कोई केस नहीं है. इधर, शुक्रवार को सूरज प्रमाणिक के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद परिजनों ने बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट में अंतिम संस्कार कर दिया,

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    यह है मामला

    गुरुवार को सोनारी कारमेल स्कूल के पीछे टेंपो चालक परसुडीह ग्वाला बस्ती निवासी सूरज प्रमाणिक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में मृतक के भाई राज प्रमाणिक ने मनोज जायसवाल, कल्लू और नारंग के खिलाफ सोनारी थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज करायी है. सोनारी निर्मलनगर निवासी विकास सिंह उर्फ हेते की सूरज प्रमाणिक हत्याकांड में गिरफ्तार किये जाने पर उसके घरवाले एसएसपी कार्यालय पहुंचे. घरवालों ने हेते को निर्दोष बताया. घरवालों के अनुसार जिस वक्त घटना घटी विकास घर में था. वह अब अपराध से दूर रहने लगा है. सात साल जेल में रहने के बाद कुछ माह पूर्व ही वह जमानत पर छूटा था.
    पार्वती घाट में हुआ अंतिम संस्कार

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    SSP himself told how and why the murder was committed? Suraj Murder Case: Jamshedpur police solved Suraj murder case within 24 hours three arrested
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur News: काशीडीह में दुर्गा पूजा महोत्सव-2026 पंडाल का भूमि पूजन, 20 हजार श्रद्धालुओं के महाभोग की तैयारी

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: बागबेड़ा वायरलेस मैदान पार्क की सफाई में जुटी पुनीत जीवन संस्था, रेलवे से रखरखाव की मांग

    July 16, 2026

    Ranchi News: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मिलीं मिस यूनिवर्स झारखंड 2026 विजेता दीपाली रिया, साझा किया सफलता का सफर

    July 16, 2026

    Adityapur News: सेंट्रल पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा

    July 16, 2026

    Jamshedpur News: श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में नवग्रह वाटिका का शिलान्यास, सरयू राय ने लगाया पीपल का पौधा

    July 16, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group