Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»कोडरमा में वीडियो जारी कर निलंबित पुलिस जवान ने सल्फास खाकर दी जान
    Crime

    कोडरमा में वीडियो जारी कर निलंबित पुलिस जवान ने सल्फास खाकर दी जान

    News DeskBy News DeskOctober 1, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    कोडरमा. पुलिस लाइन में चालक पद पर कार्यरत जवान मंसूर आलम (42 वर्ष) ने सल्फॉस खाकर आत्महत्या कर ली. मृतक मंसूर आलम के पिता का नाम लियाकत अंसारी हैं. बीती रात पुलिस लाइन बैरक में रहने वाले मंसूर ने अपने साथियों को फोन कर बताया कि उन्होंने जहर खा लिया है. इसके बाद साथी जवान बैरक पहुंचे और उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल कोडरमा ले गए. वहां से डॉक्टरों ने उन्हें रांची रिम्स रेफर कर दिया. इलाज के दौरान मंसूर की मौत हो गई.

    मृतक की पत्नी ने बताया कि मंसूर आलम पिछले कुछ समय से तनाव में थे. वे पिछले तीन महीनों से निलंबित चल रहे थे. चार महीने में दो बार निलंबन झेल चुके थे. आत्महत्या से पूर्व मंसूर ने एक वीडियो भी जारी किया था. इसमें उन्होंने जयनगर थाना प्रभारी बबलू सिंह और डोमचांच थाना प्रभारी ओम प्रकाश यादव पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें निलंबित कराने की बात कही. वीडियो में उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी मौत के जिम्मेदार वही दोनों अधिकारी होंगे.

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    उधर, आरोपों पर कोडरमा मुख्यालय डीएसपी रतिभान सिंह ने कहा कि मंसूर आलम कार्य के दौरान लापरवाह रहते थे. पहले जयनगर थाना में उनकी शिकायत आई थी कि वे शराब के नशे में ड्यूटी करते हैं. जांच में आरोप सही पाए गए और उन्हें निलंबित किया गया. इसके बाद डोमचांच थाना क्षेत्र के सपही चेक पोस्ट पर भी उन पर लापरवाही और अनुशासनहीनता के आरोप लगे, जिसके कारण फिर से निलंबन हुआ. डीएसपी ने कहा कि इसके बावजूद पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

    Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वन प्रमंडल ने ‘ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का किया आयोजन

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jharkhand JHARKHAND HOT NEWS Jharkhand news Suspended police constable commits suicide by consuming sulphas in Koderma झारखंड और आसपास की खबरें झारखंड की खबर झारखंड की राजनीति झारखंड न्यूज झारखंड समाचार
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    June 5, 2026

    Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वन प्रमंडल ने ‘ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का किया आयोजन

    June 5, 2026

    RBI Dicision: आरबीआई ने रेपो दर को रखा बरकरार, रुपये को थामने के लिए उठाये कदम, आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाया

    June 5, 2026
    Recent Post

    Adityapur Nagar Nigam: अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश ने आदित्यपुर निगम कार्यालय को बनाया भ्रष्टाचार का पाठशाला!

    June 5, 2026

    Jamshedpur: विश्व पर्यावरण दिवस पर जमशेदपुर वन प्रमंडल ने ‘ग्रीनाथॉन–वॉक फॉर एनवायरमेंट’ का किया आयोजन

    June 5, 2026

    RBI Dicision: आरबीआई ने रेपो दर को रखा बरकरार, रुपये को थामने के लिए उठाये कदम, आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाया

    June 5, 2026

    Jharkhand: भाजपा विधायक नीरा यादव के चालक की हत्या, विधायक ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

    June 5, 2026

    Jamshedpur: पर्यावरण दिवस पर प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय ने कोर्ट परिसर में किया पौधारोपण

    June 5, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group