Site icon Lahar Chakra

Swimming: झारखंड तैराकी प्रतियोगिता में 489 अंक के साथ टाटा स्टील ओवरऑल चैंपियन

Ranchi. रांची के वीर बुद्धू भगत स्विमिंग स्टेडियम में आयोजित 14वीं जूनियर व सब जूनियर तैराकी प्रतियोगिता का समापन रविवार को किया गया. इसमें 489 अंक के साथ टाटा स्टील ओवरऑल चैंपियन बना. वहीं बेस्ट स्विमर ग्रुप फोर के बालक वर्ग में अयान गांधी ने दो स्वर्ण व बालिका में स्नेहा मजूमदार ने तीन स्वर्ण पदक जीता. ग्रुप चैंपियनशिप बालक व बालिका में रांची विजेता और टाटा स्टील उप विजेता बना. बेस्ट स्विमर गुप थ्री के बालक में अर्णव आनंद पांच स्वर्ण व बालिका में रिचा साहू ने दो स्वर्ण पदक जीता. वहीं बेस्ट स्विमर ग्रुप वन के बालक में ईशान गौतम सिंह पांच व रिद्धिमा तिवारी ने पांच स्वर्ण जीता.

Exit mobile version