Site icon Lahar Chakra

Swine Flu H1N1 : झारखंड में स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर चिंता बढ़ी, अब तक 8 मामलों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि, स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां बढ़ाईं

Ranchi. झारखंड में H1N1 वायरस से होने वाले स्वाइन फ्लू के मामलों को लेकर चिंता बढ़ रही है। रांची स्थित RIMS में जांच के दौरान राज्य के अलग-अलग हिस्सों से आए संदिग्ध मरीजों के सैंपल में अब तक 8 मामलों में H1N1 संक्रमण की पुष्टि होने की जानकारी सामने आई है। हालांकि, राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभी इस संबंध में आधिकारिक आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।

स्वाइन फ्लू के संभावित बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को सतर्क रहने और आवश्यक व्यवस्थाएं तैयार रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी की स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों में जरूरी तैयारियां पहले से रखना महत्वपूर्ण है।

Exit mobile version