Site icon Lahar Chakra

TAC Meeting: टीएसी की 27वीं बैठक आज कर दी गयी स्थगित, सीएनटी और पेसा कानून समेत दर्जन भर एजेंडा पर होनी थी चर्चा

Ranchi.ट्राइबल एडवाइजरी काउंसिल(टीएसी) की बुधवार को होने वाली 27वीं बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दी गयी है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई है. बताया गया है कि 16 अप्रैल को प्रोजेक्ट भवन, एनेक्सी भवन सभागार में जनजातीय परामर्शदात्री समिति की होने वाली बैठक अपरिहार्य कारण वश स्थगित कर दी गयी है. उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में यह बैठक होनी थी.

Exit mobile version