Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tanishq Robbery Encounter: 3 लाख का इनामी दुर्दांत अपराधी चुनमुन झा का एनकाउंटर, 4 पुलिसकर्मी भी जख्मी, तनिष्क शोरूम में लूटपाट में था शामिल
    Headlines

    Tanishq Robbery Encounter: 3 लाख का इनामी दुर्दांत अपराधी चुनमुन झा का एनकाउंटर, 4 पुलिसकर्मी भी जख्मी, तनिष्क शोरूम में लूटपाट में था शामिल

    News DeskBy News DeskMarch 22, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Araria.बिहार के अररिया जिले में पुलिस मुठभेड़ में हत्या के कई मामलों में वांछित एक अपराधी मारा गया. इस अपराधी पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था. अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी)-एसटीएफ कुंदन कृष्णन ने बताया कि नरपतगंज इलाके में शुक्रवार रात हुई मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हो गए. आरा तनिष्क शो रूम लूटकांड का आरोपी भी था. बिहार एसटीएफ और अररिया पुलिस ने ज्वाइंट एक्शन करते हुए कुख्यात अपराधी चुनमुन झा को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. आरा तनिष्क शो रूम से 10 करोड़ की लूट हुई थी. इसके साथ ही करीब डेढ़ साल पहले पूर्णिया में तनिष्क शो रूम के लूटकांड का आरोपी भी यही शख्स था.

    अधिकारी ने कहा कि अपराधी की पहचान चुनमुन झा उर्फ ​​राकेश झा के रूप में हुई है, जो आरा और पूर्णिया जिलों में आभूषणों के शोरूम में लूटपाट के कई मामलों में वांछित था. उन्होंने बताया कि विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और जिला पुलिस की संयुक्त टीम गोपनीय सूचना के आधार पर उस स्थान पर पहुंची जहां झा छिपा हुआ था. कृष्णन ने कहा,‘पुलिसकर्मियों को देखकर झा ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर गोलियां चला दीं जिसके बाद एसटीएफ के दल ने जवाबी कार्रवाई की. इस मुठभेड़ में झा घायल हो गया और उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया.

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    एडीजी ने बताया कि झा को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.उन्होंने कहा कि इस मुठभेड़ में चार पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं और उनकी खतरे से बाहर बताई जाती है. एडीजी ने कहा, ‘झा पर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था और वह हत्या, अपहरण, डकैती एवं आभूषणों के शोरूम में लूटपाट के कई मामलों में वांछित था. उन्होंने बताया कि झा का एक साथी इस अभियान के दौरान मौके से भाग गया. अधिकारी ने कहा कि उसके साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है.

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    4 policemen also injured Tanishq Robbery Encounter: Encounter of notorious criminal Chunmun Jha with a bounty of Rs 3 lakh was involved in looting Tanishq showroom
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने विकास योजनाओं, राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026
    Recent Post

    Jamshedpur NEWS: टाटा वर्कर्स यूनियन अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ टुन्नू चौधरी की पत्नी रेणुका चौधरी का निधन, औद्योगिक जगत में शोक की लहर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: अवैध खनन और बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बहरागोड़ा में छह हाइवा वाहन जब्त

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने विकास योजनाओं, राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा की, समयबद्ध क्रियान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026

    Jamshedpur NEWS: सांसद बिद्युत बरण महतो ने चक्रधरपुर रेल मंडल की विकास परियोजनाओं की की उच्चस्तरीय समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्यान्वयन पर दिया जोर

    July 4, 2026

    Jamshedpur News :पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सपरिवार भरा एसआईआर गणना प्रपत्र, नागरिकों से अभियान में सहयोग और भागीदारी की अपील की

    July 4, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group