Site icon Lahar Chakra

Tata Cummins Bonus: टाटा कमिंस में हुआ 20 प्रतिशत बोनस, 773 कर्मचारियों के बीच बांटे जायेंगे करीब 9 करोड़ रुपये

Jamshedpur. टाटा कमिंस प्रबंधन और टीसी कर्मचारी यूनियन के बीच शुक्रवार को 20 प्रतिशत बोनस पर समझौता हो गया. समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 1, 41, 537 रुपये और न्यूनतम 74,968 रुपये. वहीं कर्मचारियों को औसत बोनस राशि 1,17,081 रुपये मिलेगी. इस समझौते से 773 कर्मचारियों के बीच 9 करोड़ 3 लाख रुपये बंटेंगे. टाटा कमिंस प्रबंधन और टीसी कर्मचारी यूनियन के बीच बोनस का फॉर्मूला 2026 तक के लिए बना हुआ है.

बोनस समझौते पर टाटा कमिंस के जमशेदपुर प्लांट के हेड अजितेश मुंगा, एचआर हेड दीपेश चौलिया, एचआर जेनरल मैनेजर भीकम सिंह और यूनियन की ओर से अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, महामंत्री अविनाश अनुपम सहित तमाम पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किया.

पिछले वर्ष भी कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस
गौरतलब है कि टाटा कंपनी से कर्मचारियों को पिछले वर्ष कर्मचारियों को 20 प्रतिशत बोनस मिला था, जिसमें औसत बोनस 1,12,989 रुपये, अधिकतम 1,37,807 रुपये और न्यूनतम 71,358 रुपये था. कुल 779 कर्मचारियों में 8.9 करोड़ रुपये का बोनस बांटा गया था. फॉर्मूले के मुताबिक उत्पादन में नौ, मुनाफा में आठ और बीआइएस में तीन प्वाइंट निर्धारित है. कंपनी ने (वित्तीय वर्ष 2024-25 का एओपी) उत्पादन लक्ष्य पार कर लिया है. कंपनी की तीनों यूनिट में एक लाख 70 हजार 32 इंजन का उत्पादन हुआ है.

जबकि 1 लाख 51 हजार 781 इंजन बनाने का लक्ष्य था. यानी लक्ष्य से 18 हजार 251 इंजन का उत्पादन ज्यादा हुआ है. जमशेदपुर यूनिट में वित्तीय वर्ष 2024-25 में 99 हजार 929 इंजन का रिकॉर्ड उत्पादन हुआ है. जबकि पुणे स्थित टीसीपीएल-2 ने 50 हजार 656 तथा टीसीपीएल-3 ने 19 हजार 447 इंजन का निर्माण किया है. वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए मुनाफा का लक्ष्य 596 करोड़ था, जबकि इससे अधिक 775 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ. बीआईएस में इसबार निर्धारित 550 पीपीएम से कम 461 पीपीएम होने की वजह से पूरा 3 प्रतिशत बोनस मिला.

Exit mobile version