Site icon Lahar Chakra

Tata Cummins Plant: टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट में 20 लाख इंजन बनने पर कर्मचारियों को मिला गिफ्ट

Jamshedpur. टाटा कमिंस जमशेदपुर प्लांट में फरवरी में इंजन उत्पादन में 20 लाख के आंकड़े को पार किया गया था. टीसी कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष दीप्तेंदू चक्रवर्ती ने कंपनी के सीओओ अंजली पांडेय, इंडिया इंजन बिजनेस यूनिट के हेड नितिन जिराफे, एचआर हेड पल्लवी देसाई और प्लांट हेड रामफल नेहरा से कर्मचारियों को गिफ्ट देने की मांग रखी थी. यूनियन अध्यक्ष दीप्तेंदू चक्रवर्ती का तर्क था कि इससे पूर्व कर्मचारियों को दो लाख इंजन बनाने पर स्वेटर, पांच लाख बनने पर ट्राली बैग और 10 लाख बनने पर इंडक्शन हीटर मिला था. जिस पर प्रबंधन ने उस दौरान सहमति जतायी थी. मंगलवार को कर्मचारियों की गिफ्ट के तौर पर बजाज इन्फ्रारेड कुकटॉप प्रबंधन की ओर से दिया गया.

Exit mobile version