Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Electronic’s: टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की तमिलनाडु फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया
Headlines

Tata Electronic’s: टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स की तमिलनाडु फैक्टरी में आग लगी, कोई हताहत नहीं, घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

News DeskBy News DeskSeptember 29, 2024Updated:September 29, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Chennai. तमिलनाडु के होसुर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड की इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फैक्टरी के रासायनिक पदार्थों के गोदाम मे शनिवार तड़के आग लग गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आग लगने की इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. होसुर और आसपास के जिलों से दमकल की सात गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गई हैं. घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. होसुर के वरिष्ठ अग्निशमन एवं बचाव सेवा अधिकारी ने बताया, आग लगने की यह घटना सुबह करीब छह बजे परिसर में स्थित एक रसायन गोदाम में हुई. दमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं मिली है. टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि कर्मचारी सुरक्षित हैं और अधिकारी घटना का कारण पता लगाने में जुटे हैं. कंपनी ने एक बयान में कहा, तमिलनाडु के होसुर में स्थित हमारे संयंत्र में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई है. संयंत्र में आपातकालीन स्थिति से निपटने संबंधी हमारे प्रोटोकॉल ने हमारे सभी कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की. आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और हम अपने कर्मचारियों व अन्य हितधारकों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग से ₹60 हजार का नुकसान, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित दुकानदार को भेजी मदद

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, मां दुर्गा से की विश्व कल्याण की प्रार्थना

October 17, 2026
Recent Post

RAILWAY NEWS: हावड़ा-मुंबई, आजाद हिंद, ज्ञानेश्वरी समेत 12 ट्रेनों का अजनी स्टेशन पर ठहराव, जानिए 19-20 अक्टूबर का टाइम टेबल

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: टिनप्लेट सब्जी मंडी में आग से ₹60 हजार का नुकसान, विधायक पूर्णिमा साहू ने पीड़ित दुकानदार को भेजी मदद

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले, मां दुर्गा से की विश्व कल्याण की प्रार्थना

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS :मानगो में एनएच-33 के निर्माण में सुस्ती पर भड़के विधायक सरयू राय, दशहरा के बाद आंदोलन की चेतावनी

October 17, 2026

JAMSHEDPUR NEWS: राशन वितरण में लापरवाही पर 4 BSO को शो-कॉज, खाद्यान्न पहुंचाने में देरी हुई तो संवेदक होंगे ब्लैकलिस्ट

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group