Lahar Chakra

TATA Founder Day’: Steel City सज-धज कर तैयार, Jubilee Park में आज से करें रंगबिरंगी रोशनी का दीदार, Laser Show खास, देखें तस्वीरें

Jamshedpur. टाटा समूह के संस्थापक JN TATA की जयंती आज (3 मार्च) को है. रविवार को जुबिली पार्क की विशेष विद्युत सज्जा की शुरुआत टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कर दी है. पूरा पार्क और शहर रोशनी से जगमगा उठा है.

आम लोग जुबिली पार्क की खूबसूरत लाइटिंग का दीदार3 मार्च से 5 मार्च तक कर सकेंगे. शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक पैदल घूमने की सुविधा है, वहीं रात 10 से 11 बजे तक गाड़ियों से पार्क का भ्रमण किया जा सकता है. जुबिली पार्क में लेजर शो का खास इंतजाम है.

.

जुबिली पार्क की लाइटिंग के साथ ही शहर में कई स्थानों पर भी विद्युत सज्जा की गई है, जिसने पूरे जमशेदपुर को रोशन कर दिया है. टाटा समूह के संस्थापक जे.एन. टाटा की जयंती के अवसर पर हर साल की तरह इस साल भी संस्थापक दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है. पूरा शहर एक बार फिर रंग-बिरंगी रोशनी में जगमगा उठा है और जुबिली पार्क अपनी अनोखी विद्युत सज्जा से लोगों को मंत्रमुग्ध कर रहा है.

 

संस्थापक दिवस से एक दिन पहले, जुबिली पार्क की विद्युत सज्जा का भव्य उद्घाटन किया गया. इस मौके पर टाटा स्टील के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन, एम.डी. टी.वी. नरेंद्रन, वाइस प्रेसिडेंट सी.एस. चाणक्य चौधरी समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे. सभी ने मिलकर एक साथ बटन दबाया और पूरा जुबिली पार्क रोशनी से नहा उठा. जैसे ही रोशनी फैली, पूरा पार्क एक जादुई नगरी में तब्दील हो गया और इसे देखने के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े.

संस्थापक दिवस का जश्न सिर्फ जुबिली पार्क तक सीमित नहीं है. पूरा जमशेदपुर दुल्हन की तरह सजा हुआ है. चौक-चौराहे, मुख्य सड़कें और प्रतिष्ठित भवनों पर रंगीन रोशनी की झालरें लगाई गई हैं, जो रात के अंधेरे में शहर को रोशन कर रही हैं. इस बार जुबिली पार्क की विद्युत सज्जा में जे.एन. टाटा के जीवन और उपलब्धियों को भी दर्शाया गया है, जिससे युवाओं को उनकी प्रेरणादायक कहानी जानने का मौका मिलेगा.

Exit mobile version