Site icon Lahar Chakra

Tata Motors का बड़ा तोहफा; 225 कर्मचारी हुए स्थाई, सूची जारी, अब बाकी बचे 1250 बाईसिक्स कर्मियों की बारी

Jamshedpur. टाटा मोटर्स प्रबंधन ने हाइकोर्ट के आदेश के आलोक में गत 25 जनवरी 2024 को हुए त्रिपक्षीय समझौते के तहत शुक्रवार को छठे चरण के तौर पर और 225 कर्मियों के स्थायीकरण का तोहफा दिया. इस तरह 2700 बाईसिक्स कर्मियों में से 1450 कर्मियों को स्थायीकरण का लाभमिल चुका है. अब केवल 1250 बाईसिक्स कर्मी रह गए हैं, जिन्हें स्थायी किया जाना बाकी है. टाटा मोटर्स प्रबंधन ने 225 ऐसे बाइ सिक्स कर्मचारियों की सूची जारी कर दी, जो स्थायी होंगे. शुक्रवार को नोटिस बोर्ड पर कर्मियों की सूची चस्पा कर दी गयी. स्थायी होने वाले बाई सिक्स कर्मियों का मेडिकल 3 अप्रैल से लेकर 6 मई के बीच होगा.

कर्मियों को मेडिकल टेस्ट के एक दिन पहले अपने दस्तावेज के साथ लेबर ब्यूरो से संपर्क करना है. मेडिकल टेस्ट के लिए ए शिफ्ट में काम करने वाले बी शिफ्ट में और बी शिफ्ट में काम करने वाले ए शिफ्ट में संपर्क करेंगे. अध्यक्ष गुरमीत सिंह और महामंत्री आरके सिंह ने संयुक्त रूप से स्थायी होने वाले सभी सूचीबद्ध कर्मचारियों को बधाई व शुुभकामनाएं दीं.

Exit mobile version