
New Delhi. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की जनवरी महीने में कुल बिक्री सालाना आधार पर 47 प्रतिशत बढ़कर 71,066 इकाई हो गई। कंपनी ने जनवरी 2025 में कुल 48,316 वाहनों की बिक्री की थी
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल लिमिटेड ने रविवार को बयान में कहा कि पिछले महीने घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 70,222 इकाई रही जो जनवरी 2025 की 48,076 इकाइयों की तुलना में 46 प्रतिशत अधिक है।
