Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»टाटा मोटर्स कमियों को 11 प्रतिशत बोनस, अधिकतम 63, 872 रुपये मिलेंगे, एक अक्टूबर को आयेगी बैंक खाते में राशि
Headlines

टाटा मोटर्स कमियों को 11 प्रतिशत बोनस, अधिकतम 63, 872 रुपये मिलेंगे, एक अक्टूबर को आयेगी बैंक खाते में राशि

News DeskBy News DeskSeptember 22, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

जमशेदपुर. टाटा मोटर्स में शनिवार को 11 प्रतिशत बोनस पर समझौता हुआ. बाई सिक्स कर्मचारियों को 8.33 प्रतिशत बोनस मिलेगा. टाटा मोटर्स के 6,600 स्थायी और 1900 बाई सिक्स कर्मचारियों को बोनस का लाभ मिलेगा. समझौते के तहत बोनस के तौर पर कंपनी के स्थायी कर्मचारियों को अधिकतम 63, 872 रुपये मिलेंगे. औसत बोनस राशि 46, 418 रुपये होगी.बोनस की राशि कर्मचारियों के बैंक अकाउंट में वेतन के साथ एक अक्तूबर को भेज दी जायेगी. पिछले साल टाटा मोटर्स में 10 प्रतिशत बोनस हुआ था. बोनस समझौते पर प्रबंधन की ओर से प्लांट हेड रवींद्र नरसिंहा कुलकर्णी, एचआर हेड मोहन गंटा,आईआर हेड सौमिक राय, लीगल हेड आनंद वर्धन और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल शर्मा, एसएच सैनी सहित सभी पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर किया.बोनस समझौता के बाद टाटा मोटर्स मेन गेट से सैकड़ों की संख्या में कर्मचारियों ने गाजे बाजे के साथ अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आरके सिंह, सलाहकार प्रवीण सिंह को फूल माला पहना स्वागत किया. तीनों नेता खुले आम में गाजे- बाजे के साथ जुलूस की शक्ल में यूनियन कार्यालय पहुंचे. यहां यूनियन नेताओं ने कर्मचारियों को संबोधित किया.
अक्तूबर में टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में स्थायीकरण के लिए 325 बाइ सिक्स कर्मियों की सूची निकलेगी. पहले 225 कर्मियों की सूची निकलना तय था. समझौते के तहत 100 अतिरिक्त बाइ सिक्स कर्मचारियों के स्थायीकरण की सूची ज्यादा निकालने पर बोनस समझौता के दौरान प्रबंधन यूनियन के बीच सहमति बनी.

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

October 17, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा

October 17, 2026

Ghatsila: धालभूमगढ़ में एनएच-18 पर जोड़शोल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले गार्डवाल से टकराई, फिर सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ी

October 17, 2026
Recent Post

Chakardharpur: मुंबई-शालीमार समरसता एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-7 के टॉयलेट में फंदे से लटका मिला यात्री का शव, हड़कंप

October 17, 2026

Jamshedpur: टाटा स्टील के सुरक्षा विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में चोरी की नीयत से घूम रहे जुगसलाई के दो युवकों को पकड़ा

October 17, 2026

Ghatsila: धालभूमगढ़ में एनएच-18 पर जोड़शोल के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पहले गार्डवाल से टकराई, फिर सड़क के डिवाइडर से जा भिड़ी

October 17, 2026

Jamshedpur: कारोबारी रंजिश में हत्या की बड़ी साजिश नाकाम, जुगसलाई पुलिस ने चार लोगों को हथियारों और कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार

October 17, 2026

Rail Board ने Station Master के पद पर सीधी भर्ती की न्यूनतम आयु 18 से बढ़ाकर 20 वर्ष की

October 17, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group