Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Motors ने वाहन प्रदर्शनी में पेश किये 32 नये वाहन, टाटा संस के चेयरमैन Chandrashekhran ने बताया कंपनी का विजन
    Headlines

    Tata Motors ने वाहन प्रदर्शनी में पेश किये 32 नये वाहन, टाटा संस के चेयरमैन Chandrashekhran ने बताया कंपनी का विजन

    News DeskBy News DeskJanuary 18, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. घरेलू वाहन विनिर्माता टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित वाहन प्रदर्शनी में कुल 32 यात्री एवं वाणिज्यिक वाहनों को पेश किया. टाटा संस के कार्यकारी चेयरमैन और टाटा मोटर्स के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने एक वीडियो संदेश में कहा कि हरित ऊर्जा एवं परिवहन की तरफ त्वरित बदलाव के वैश्विक रुझान ने स्वच्छ, शून्य-उत्सर्जन वाले वाहनों को पहले से कहीं अधिक जरूरी बना दिया है.

    उन्होंने कहा, “हम भारत में इस क्रांति का नेतृत्व स्मार्ट, समग्र समाधानों के साथ कर रहे हैं जो असाधारण प्रदर्शन, विश्वसनीयता और सुविधा प्रदान करते हैं. चंद्रशेखरन ने कहा, हमें ‘भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025’ में अगली पीढ़ी के 50 से अधिक वाहनों, दूरदर्शी संकल्पनाओं और बुद्धिमान समाधानों का अनावरण करने पर गर्व है. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के प्रबंध निदेशक शैलेश चंद्रा ने कहा, “हमने टाटा मोटर्स की सबसे शक्तिशाली और तकनीकी रूप से उन्नत एसयूवी हैरियर.ईवी को पेश किया है.”

    RailOne : रेल यात्रा का नया डिजिटल साथी – “रेलवन ऐप”

    इसके अलावा कंपनी ने अपने पुराने मॉडल ‘टाटा सिएरा’ के नए अवतार का भी अनावरण किया. इसे पहली बार 1991 में पेश किया गया था लेकिन कई साल पहले इसे बंद कर दिया गया था. यात्री वाहन खंड में टाटा मोटर्स ने 18 नई कारों और एसयूवी का अनावरण किया.

    Jamshedpur News :मानगो और जुगसलाई नगर निकाय चुनाव से पूर्व SIR प्रक्रिया लागू करने की आजसू की मांग

    इस अवसर पर टाटा मोटर्स ने वाणिज्यिक खंड में 14 नए वाहनों का अनावरण किया. कंपनी के कार्यकारी निदेशक गिरीश वाघ ने कहा कि टाटा मोटर्स बसों के साथ मिनी ट्रक और पिकअप से लेकर मध्यम एवं भारी ट्रकों तक छह शून्य-उत्सर्जन इलेक्ट्रिक वाहन पेश कर रही है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Tata Motors introduced 32 new vehicles at the vehicle exhibition Tata Sons Chairman Chandrashekhar explained the company's vision
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    RailOne : रेल यात्रा का नया डिजिटल साथी – “रेलवन ऐप”

    December 11, 2025

    Jamshedpur News :मानगो और जुगसलाई नगर निकाय चुनाव से पूर्व SIR प्रक्रिया लागू करने की आजसू की मांग

    December 11, 2025

    Jamshedpur News :प्रत्येक वर्ष की भाँति साधु समाज में कंबल वितरण कर हर हर महादेव सेवा संघ ने कंबल सेवा अभियान का शुभारंभ किया

    December 11, 2025
    Recent Post

    RailOne : रेल यात्रा का नया डिजिटल साथी – “रेलवन ऐप”

    December 11, 2025

    Jamshedpur News :मानगो और जुगसलाई नगर निकाय चुनाव से पूर्व SIR प्रक्रिया लागू करने की आजसू की मांग

    December 11, 2025

    Jamshedpur News :प्रत्येक वर्ष की भाँति साधु समाज में कंबल वितरण कर हर हर महादेव सेवा संघ ने कंबल सेवा अभियान का शुभारंभ किया

    December 11, 2025

    JAMSHEDPUR NEWS :विधायक पूर्णिमा साहू ने सदन में उठाई आवाज, तेली समाज के लिए ‘घानी बोर्ड’ गठन की मांग

    December 11, 2025

    बिलासपुर–नागपुर Vande Bharat एक्सप्रेस ने पूरे किए सफलता के 3 वर्ष, यात्रियों के लिए गौरव का क्षण

    December 11, 2025
    Advertisement
    © 2025 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group