
Jamshedpur . टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट में सोमवार से कामकाज नहीं होगा. कंपनी 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक बंद रहेगी. 3 अक्तूबर से कंपनी में कामकाज शुरू होगा. कर्मचारियों को 3 अक्तूबर को ड्यूटी पर रिपोर्ट करने को कहा गया है. रविवार को कंपनी खुली थी. आम दिनों की तरह कर्मचारियों ने कामकाज किया.
अब 29 सितंबर से 2 अक्तूबर तक कंपनी में कामकाज नहीं होगा. इधर अक्तूबर माह में प्रोडक्शन को देखते हुए 5 अक्तूबर रविवार को कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया गया है. रविवार को काम करने के बदले कर्मचारियों को अवकाश की घोषणा बाद में की जायेगी.
