Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Headlines»Tata Motors ने इवेको के अधिग्रहण के लिए पेशकश मूल्य बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर किया
Headlines

Tata Motors ने इवेको के अधिग्रहण के लिए पेशकश मूल्य बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर किया

News DeskBy News DeskOctober 11, 2026
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

New Delhi. टाटा मोटर्स लिमिटेड ने इटली की ट्रक विनिर्माता कंपनी इवेको ग्रुप एनवी के अधिग्रहण के लिए पेशकश मूल्य 0.30 यूरो बढ़ाकर 14.40 यूरो प्रति शेयर कर दिया है. कंपनी ने यह कदम नियामकीय मंजूरियों में देरी के मद्देनजर उठाया है. टाटा मोटर्स ने 2025 में अपनी अनुषंगी कंपनी टीएमएल सीवी होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड के माध्यम से इवेको के रक्षा कारोबार को छोड़कर उसके अन्य कारोबार के अधिग्रहण की योजना की घोषणा की थी. इस सौदे का मूल्य 3.8 अरब यूरो (करीब 38,240 करोड़ रुपये) आंका गया था. वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने इससे पहले इवेको के लिए 14.10 यूरो प्रति शेयर की पेशकश की थी. इस आधार पर सौदे का मूल्य 3.82 अरब यूरो था. टाटा मोटर्स ने सितंबर में इवेको के सभी बकाया साधारण शेयरों के अधिग्रहण के लिए नकद भुगतान वाली स्वैच्छिक निविदा पेशकश शुरू की थी.

इस पेशकश को स्वीकार करने की अवधि सात सितंबर से शुरू होकर 26 अक्टूबर, 2026 तक रहेगी. इवेको ग्रुप के शेयरधारकों को संबंधित प्रस्तावों पर मतदान के लिए 16 अक्टूबर को होने वाली असाधारण आम बैठक में हिस्सा लेना है. इवेको के निदेशक मंडल ने सर्वसम्मति से इस सौदे का समर्थन किया है.

Weather Alert: दुर्गा पूजा के उत्साह में खलल डाल सकता है मौसम, आंधी-पानी और वज्रपात का अलर्ट

टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि पहले की पेशकश कीमत इवेको के उचित और पूर्ण मूल्यांकन को दर्शाती थी. हालांकि, आवश्यक पूर्व मंजूरियों की प्रक्रिया में शुरुआती अनुमान से अधिक समय लगने के कारण कंपनी ने पेशकश मूल्य बढ़ाने का फैसला किया है. कंपनी ने कहा कि संशोधित पेशकश मूल्य 17 जुलाई, 2025 को इवेको के शेयर भाव से 33.47 प्रतिशत अधिक है.

Jharkhand: भोजपुरी गायक सुनील छैला बिहारी की देवघर की जमीन पर कब्जा, SDO ने दिए जांच के आदेश, थानेदार से रिपोर्ट मांगी

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Weather Alert: दुर्गा पूजा के उत्साह में खलल डाल सकता है मौसम, आंधी-पानी और वज्रपात का अलर्ट

October 12, 2026

Jharkhand: भोजपुरी गायक सुनील छैला बिहारी की देवघर की जमीन पर कब्जा, SDO ने दिए जांच के आदेश, थानेदार से रिपोर्ट मांगी

October 12, 2026

Jharkhand: चार अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, पंजाब ले जाई जा रही अफीम जब्त

October 12, 2026
Recent Post

Weather Alert: दुर्गा पूजा के उत्साह में खलल डाल सकता है मौसम, आंधी-पानी और वज्रपात का अलर्ट

October 12, 2026

Jharkhand: भोजपुरी गायक सुनील छैला बिहारी की देवघर की जमीन पर कब्जा, SDO ने दिए जांच के आदेश, थानेदार से रिपोर्ट मांगी

October 12, 2026

Jharkhand: चार अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, पंजाब ले जाई जा रही अफीम जब्त

October 12, 2026

‘वोट चोरी’ के मुद्दे पर आज Supreme court तक मार्च करेंगे राहुल गांधी, CJI का मिलने से इनकार, बोले- याचिका दायर करें, सुनवाई करेंगे

October 12, 2026

Road Accident: कंटेनर ट्रक की कार से भीषण टक्कर, कार में सवार एक ही परिवार के दो सदस्यों की मौत, तीन की स्थिति गंभीर

October 12, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group