New Delhi. टाटा मोटर्स लिमिटेड के वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री अक्टूबर में सालाना आधार पर 27 प्रतिशत बढ़कर 47,652 इकाई हो गई। कंपनी ने रविवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि पिछले साल इसी महीने में उसने 37,530 वाहन बेचे थे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि पिछले महीने घरेलू बाजार में उसकी बिक्री 13 प्रतिशत बढ़कर 39,784 इकाई रही, जो अक्टूबर 2025 में 35,108 इकाई थी।
अक्तूबर 2026 में कंपनी का निर्यात 225 प्रतिशत बढ़कर 7,868 इकाई पर पहुंच गया, जो पिछले साल इसी महीने के दौरान 2,422 इकाई था।
