Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Tata Motors: टाटा मोटर्स को यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में तेजी जारी रहने की उम्मीद, पैसेंजर व्हीकल्स के एमडी बोले, कंपनी नये मॉडल पेश कर बढ़ायेगी बिक्री
    Headlines

    Tata Motors: टाटा मोटर्स को यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में तेजी जारी रहने की उम्मीद, पैसेंजर व्हीकल्स के एमडी बोले, कंपनी नये मॉडल पेश कर बढ़ायेगी बिक्री

    News DeskBy News DeskNovember 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    New Delhi. टाटा मोटर्स को उम्मीद है कि साल के अंत में आने वाली मांग के चलते चालू तिमाही में यात्री वाहनों (पीवी) की खुदरा बिक्री में तेजी जारी रहेगी. कंपनी के एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी. वाहन उद्योग के निकाय फाडा के मुताबिक त्योहारी मांग के कारण अक्टूबर में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 32 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 4,83,159 इकाई पर पहुंच गई.
    इस साल 42 दिनों की त्योहारी अवधि के दौरान इस खंड में सालाना आधार पर सात फीसदी की वृद्धि हुई और यह 6,03,009 इकाई रही. सितंबर में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री में 19 फीसदी की गिरावट देखी गई और यह 2,75,681 इकाई रह गई. टाटा मोटर्स के यात्री वाहनों की बिक्री में जुलाई-सितंबर के दौरान सालाना आधार पर छह फीसदी की गिरावट हुई.

    टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स के प्रबंधन निदेशक शैलेश चंद्रा ने विश्लेषकों से बातचीत में कहा, ‘तीसरी तिमाही में हमें उम्मीद है कि त्योहारों और साल के अंत में मांग के कारण खुदरा बिक्री मजबूत रहेगी. उद्योग की थोक बिक्री खुदरा बिक्री से कम हो सकती है, ताकि नए वर्ष से पहले इन्वेंट्री को कम किया जा सके.

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    उन्होंने कहा कि कंपनी नये मॉडल पेश करके खुदरा बिक्री बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेगी, जिसे विपणन अभियानों का भी समर्थन मिलेगा. टाटा मोटर्स अगले दो वर्षों में हैरियर ईवी और सिएरा ईवी सहित विभिन्न मॉडल पेश करने की योजना बना रही है. चंद्रा ने कहा कि अक्टूबर में मजबूत खुदरा बिक्री के चलते कंपनी के ज्यादातर डीलरों के लिए इन्वेंट्री को 30 दिनों से भी कम करने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि इन्वेंट्री कम होने से डीलरों के लिए वित्तीय लागत में काफी कमी आई होगी. चंद्रा ने कहा कि कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को मुख्यधारा में लाने के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेगी।

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    MD of Passenger Vehicles Tata Motors: Tata Motors expects continued growth in retail sales of passenger vehicles
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026
    Recent Post

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026

    INTUC President Election: मजदूरों की बुलंद आवाज बनेंगे पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, इंटक महाधिवेशन में चुने गए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    June 1, 2026

    Share Bazar: शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में उछाल, जानें कंपनियों के शेयर का हाल?

    June 1, 2026

    Jamahedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला में वैध तरीके से बालू उठाव का रास्ता साफ, जिला खनन कार्यालय ने जारी किया परिवहन चालान

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group