Site icon Lahar Chakra

Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री मार्च में 29 प्रतिशत बढ़ी, 66971 वाहन बिके

New Delhi. टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने बुधवार को बताया कि मार्च, 2026 में उसकी कुल बिक्री 29 प्रतिशत बढ़कर 66,971 इकाई रही, जो पिछले साल इसी महीने में 51,872 इकाई थी। कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री 66,192 इकाई रही, जो पिछले साल मार्च के आंकड़े 51,616 इकाई की तुलना में 28 प्रतिशत अधिक है।

अंतरराष्ट्रीय व्यापार के मोर्चे पर कंपनी की बिक्री पिछले महीने तीन गुना से अधिक होकर 779 इकाई हो गई, जो मार्च, 2025 में 256 इकाई थी। कंपनी के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) शैलेश चंद्रा ने कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 कंपनी के लिए कई उपलब्धियों वाला वर्ष रहा है।

उन्होंने कहा कि कंपनी ने 6.4 लाख से अधिक इकाइयों की अपनी अब तक की सबसे अधिक वार्षिक बिक्री हासिल की है। साथ ही, दूसरी छमाही में ‘वाहन’ पंजीकरण के आधार पर कंपनी उद्योग में दूसरे स्थान पर रही है।

Exit mobile version