
Jamshedpur. टाटा मोटर्स प्रबंधन ने शुक्रवार को वालेंट्री रिटायरमेंट स्कीम (वीआरएस) 2026 को लांच किया है जो 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा। इस स्कीम के प्रभावी होने से कर्मचारियों में हडकंप मच गया है। प्लांट हेड की ओर से जारी आदेश के तहत स्कीम में वैसे कर्मचारी जो 30 अप्रैल तक कंपनी के पे-रोल पर हैं और 30 अप्रैल 2026 तक 40 से 55 वर्ष तक की उम्र सीमा में रहेंगे, इस स्कीम का लाभ ले सकते हैं। इसमें अंतिम बेसिक-डीए (मासिक मूल वेतन, फिक्सड डीए, वेरिएबल डीए) का 80 से 110 प्रतिशत तक वेतन दिया जाएगा। स्कीम का लाभ कर्मचारी दो तरह से ले सकते हैं।
पहला कुल बची सेवा अवधि की गणना की एकमुश्त राशि या दूसरा, 60 वर्ष तक मासिक भुगतान द्वारा ले सकेंगे। इसके अलावा उन्हें मेडिकल बेनीफिट सहित अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। कंपनी प्रबंधन ने ग्रुप इंसेटिव की भी घोषणा की है। प्रबंधन ने इस बार 748 कर्मचारियों को वीआरएस देने का लक्ष्य रखा है यदि इतने कर्मचारी वीआरएस लेते हैं तो प्रति कर्मचारी 1.40 लाख रुपये ग्रुप इंसेंटिव के तहत दिए जाएंगे।
