Site icon Lahar Chakra

Tata Motors के 14 कर्मचारियों में बंटेगी मेडिकल सपोर्ट की 7.96 लाख की राशि, 18 में 14 आवेदन मंजूर

Jamshedpur. टाटा मोटर्स मेडिकल सपोर्ट स्कीम कमेटी की बैठक शुक्रवार को हुई. बैठक में जुलाई 2024 में जमा हुए सभी 18 आवेदनों पर विचार विमर्श किया गया. इसके बाद 14 को नियमानुसार उचित पाया गया. इन 14 कर्मचारियों के बीच चिकित्सा सहयोग राशि के रूप में लगभग 7 लाख 96 हजार रुपये वितरित किये जायेंगे. बैठक में टाटा मोटर्स मेडिकल सपोर्ट कमेटी के सेक्रेटरी अमितेश पांडेय, डॉक्टर एसएल श्रीवास्तव, एच एस सैनी, अजय भगत, अमित कुमार सिंह और मनोज शर्मा मौजूद थे. इनको मिलेगा लाभ : उदय कुमार सिंह, अजय कुमार, आर गांगुली, सतबीर सिंह, संग्राम कुमार दास, प्रदीप घोष, अभिषेक गोराई, अनिता कुमारी, सतपाल, अबरार अहमद, अशोक कुमार, रवि कांत सिंह, जफर अजमल खान.

Exit mobile version