
Jamshedpur. मंगलवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की 3 मार्च को निर्धारित रक्तदान शिविर को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में शिविर के सफल संचालन के बावत एक समिति गठित की गयी. यूनियन के महामंत्री आरके सिंह ने कर्मचारियों समेत शहर के सभी वर्ग के लोगों से थर्ड मार्च को निर्धारित रक्तदान शिविर में भाग लेने की अपील की है.
गौरतलब हो कि टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन अबतक सर्वाधिक लगभग 2700 यूनिट रक्तदान संग्रहित करने में अपने नाम रिकार्ड कायम रखा है. बुधवार को महामंत्री आर के सिंह टाटा मोटर्स के सभी ब्लड कोऑर्डिनेटर के साथ बैठक करेंगे.
